फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां स्कूल की टीम खेलेगी खो-खो का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। ज्वाली उपमंडल के स्कूलों की अंडर-19 लड़कों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुकाबले हुए। दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सकरी को खो-खो के सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। ये खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां में करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल हरभजन सिंह सोहल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में ज्वाली उपमंडल के 40 स्कूलों के 538 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और चार दिवसीय प्रतियोगिताएं नौ सितंबर तक चलेंगीं। खिलाड़ी बच्चों के रहने और खाने का प्रबंध स्कूल परिसर में ही किया गया है। खो-खो का फाइनल मैच रविवार को होगा, जबकि वॉलीबाल के अभी तक चार मैच हुए हैं, जिनमें चलवाड़ा स्कूल ने ज्वाली, ताहलियां ने सिद्धपुर घाड़, घाड़जरोट ने मतलाहड़ व गुगलाड़ा ने पलोहड़ा को हराकर सेमीफाइनल के लिए जगह बना ली है। बैडमिंटन में दुराना ने ज्वाली, डीएवी चलवाड़ा ने सकरी व नानाहार ने भलाड़ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी तरह कबड्डी में कोटला स्कूल ने भरमाड़ स्कूल, कुठेहड़ स्कूल ने गुगलाड़ा स्कूल, भाली स्कूल ने डीएवी चलवाड़ा व बेहिपठियार स्कूल ने मतलाहड़ स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इन सभी खेलों के सेमीफाइनल मैच रविवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें