फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबड्डी में नगरोटा सूरियां बना विजेता

Mon, 28 Sep 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। जागोरी संस्था की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर के खेल मैदान में विशेष महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पांच विकास खंडों धर्मशाला, कांगड़ा, रैत, नगरोटा बगवां और नगरोटा सूरियां की करीब 120 युवतियों और माताओं ने भाग लिया। संस्था के प्रवक्ता आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और लेमन रेस जैसी रोमांचक स्पर्धाएं करवाई गईं। कबड्डी में नगरोटा सूरियां, खो-खो में नगरोटा बगवां और वॉलीबाल में रैत की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, लेमन रेस में दो माताओं ने बाजी मारकर साबित किया कि खेल और उत्साह के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती। प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। आयोजकों ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना और उनमें नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें