राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी में चुनी गई स्कूल प्रबंधन समिति। स्रोतङ संस्थान
लंबागांव (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी में बुधवार को प्रधानाचार्य राजिंद्र कुमार की अध्यक्षता में एसएमसी का चुनाव हुआ। बैठक में करीब 100 अभिभावकों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से मुनीश चौहान को अध्यक्ष और अनु रानी को उपाध्यक्ष चुना गया। 15 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया। बैठक में पंचायत प्रधान अजय सिंह, पूर्व उपप्रधान और शिक्षाविद चंद्रदत्त शर्मा शास्त्री, अध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद