शाहपुर विस के नागनपट्ट में इंडोर स्टेडियम को उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करते हएु लो
शाहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाड़ा में नवनिर्मित बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। यह स्टेडियम 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें बास्केटबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और फिटनेस सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाड़ा स्कूल में भी सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने को मंजूरी दी गई है। यहां विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू किए जाएंगे तथा उचित ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूलों में विद्यार्थियों को मोबाइल फोन लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। संवाद