नूरपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी रेल सेवा को लेकर बड़ी पहल होने जा रही है। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने रेल सेवाओं के नियमित संचालन के मुद्दे पर रेलवे अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि 26 जून को पठानकोट में होने वाली बैठक में रेलवे के डीआरएम जम्मू को भी बुलाया गया है। दो जून को सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और सांसद अनुराग ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कांगड़ा में ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। कांगड़ा घाटी में चलने वाली कुछ ट्रेनें अभी भी बंद हैं। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। संवाद