धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा में सप्ताह की शुरुआत और अंत में घर से ऑफिस और आफिस से घर आने-जाने की जल्दी हादसों का सबसे अधिक कारण बनी है। जिले में पिछले 10 माह में शनिवार और सोमवार को सबसे अधिक सड़क हादसे हुए हैं, जबकि मंगलवार और वीरवार को सबसे कम सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। शाम तीन से रात नौ बजे तक का सबसे अधिक हादसे होते हैं।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस ने जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की है। इस समीक्षा में सामने आया है कि जिले में शनिवार और मंगलवार को सबसे अधिक सड़क होते हैं। वहीं, मंगलवार और वीरवार को होने वाली दुर्घटनाओं का आंकड़ा सबसे कम है। जिले में पिछले 10 महीने में सप्ताह के शनिवार को सबसे अधिक 48 सड़क हादसे दर्ज हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सोमवार का दिन है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि सप्ताह अंत में लोगों में घर जाने की जल्दी शनिवार को सबसे अधिक सड़क हादसे होने का मुख्य कारण है। इसके अलावा सोमवार को कई लोग घरों से अपने कार्यस्थलों की ओर से आ रहे होते हैं। लोगों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने की जल्दी होती है और वे इस जल्दवाजी में कई बार हादसे का शिकार बन जाते हैं।
मंगलवार और वीरवार को धार्मिक प्रवृति बचाती है हादसे से
पुलिस के आंकड़ों को मुताबिक मंगलवार और वीरवार को सबसे कम सड़क हादसे दर्ज हुए हैं। विशेषज्ञ का मनाना है कि प्रदेश के लोग धार्मिक प्रवृति के हैं। इस कारण मंगलवार और वीरवार के दिन शराब का कम सेवन करते हैं। इस कारण भी हादसे कम होते हैं, जो समाज के लिए एक सुखद पहलु है।
3 से 9 बजे के बीच होते हैं सबसे अधिक सड़क हादसे
विशेषज्ञ मानते हैं कि सुबह नौ से 12 और सायं तीन से नौ बजे तक सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। बताया जाता है कि सुबह नौ से 12 बजे तक लोग अपने कार्यालयों, टूअरों, स्कूल और कॉलेजों सहित अन्य क्षेत्रों का रुख करते हैं। इस दौरान बरती गई लापरवाही हादसे का कारण बन जाती है। इसके अलावा सायं तीन से नौ बजे तक सड़क हादसों का अधिक होना भी स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टी होना है।
किस दिन हुए कितने हादसे
दिवस
हादसे
सोमवार
40
मंगलवार
31
बुधवार
39
वीरवार
30
शुक्रवार
37
शनिवार
48
रविवार
31
किस समय हुए कितने हादसे
समय
हादसे
6 से 9
22
9 से 12
35
12 से 3
35
3 से 6
43
6 से 9
56
9 से 12
34
12 से 3
18
3 से 6
13
कोट्स
पिछले 10 माह में हुए सड़क हादसों का पुलिस ने विश्लेषण किया है। इसमें सामने आया है कि शनिवार और सोमवार को सबसे अधिक सड़क हादसे हुए हैं। इसमें सायं तीन नौ बजे तक ज्यादा सड़क हादसे हुएं है। इनमें सबसे अधिक सड़क हादसे छह से नौ बजे के बीच में हुए हैं।
- बीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा।