फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एकल गान में विक्रम बतरा काॅलेज पालमपुर के मोहित रहे विजेता

Tue, 10 Sep 2024 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थी मुख्याति​थि के साथ।
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा की 50वीं जयंती के अवसर पर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बलिदानी कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने शिरकत की। इस दौरान एकल लोक गायन प्रतियोगिता में विक्रम बतरा काॅलेज के मोहित प्रथम, शाहपुर काॅलेज के नवीन, द्वितीय सुजल तृतीय रहे।
विज्ञापन

नगरोटा बगवां की ऋतु भटिया और बैजनाथ की प्रियांशी सांत्वना पुरस्कार मिला। कविता पाठ बैजनाथ की पूनम प्रथम, पालमपुर के पीयूष द्वितीय और शाहपुर की दीपाक्षी तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार खुंडिया की शिवानी राणा और जयसिंहपुर की कनिका शर्मा को दिया। रंगोली में धर्मशाला काॅलेज की शमा कुमारी प्रथम, पालमपुर के अंशुल भट्ट द्वितीय, खुंडियां की दीक्षा तृतीय रहीं। केएलबी काॅलेज पालमपुर की कंचन कुमारी और शाहपुर की कार्तिका को दिया गया। आन दी स्पॉट पेंटिंग में नगरोटा बगवां के वंश कुमार प्रथम, पालमपुर की श्रेया कुमारी द्वितीय राजपुर की शिवांगी तृतीय तथा प्रिया देवी और खुंडियां की शिवानी देवी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया की बहन आशा अहलूवालिया, मीनाक्षी वालिया और बहनोई प्रवीण आहलूवालिया, केएलवी डीएवी कॉलेज के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, पीटीए अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, ओएसए प्रेसिडेंट आशीष कुमार तऔरओएसए महासचिव नितेश सूद, ओएसए संयुक्त सचिवी कुशाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद और और उपाध्यक्ष कुलदीप विशेष रूप से मौजूद रहे। जीएल बतरा ने बलिदानी बेटे कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्राचार्य डॉ. महेंद्र पाल आए सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। समस्त प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित किए गए निर्णायक मंडल में कविता पाठ प्रतियोगिता में डॉ सुशील कुमार फुल्ल, सरोज परमार, डॉ. मस्तराम, डॉ संजीव कुमार, नरेंद्र सिंह तथा संदीप शर्मा, प्रो. अरुण चंद्र,डॉ. अनुपम डोगरा, डॉ. अनीता सरोच, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. सुरेश शर्मा व डॉ. अजय ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उप प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर कॉलेज के समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें