फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मोहन शर्मा राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत करेंगे शोध पत्र

Sun, 21 Dec 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मोहन शर्मा।
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा के शिक्षक मोहन शर्मा क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान अजमेर में 14वें राष्ट्रीय गणित शिक्षा सम्मेलन (एनसीएमई-2025) में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगा। यह सम्मेलन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अंतर्गत आरआईई अजमेर द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से गणित शिक्षाविद, शिक्षक और इंजीनियर भाग लेंगे। मोहन शर्मा ने बताया कि उनका शोध पत्र गणित शिक्षण में नवाचार पर आधारित है, जिसमें कक्षा 7 के डेटा हैंडलिंग अध्याय को वास्तविक जीवन से जोड़ना, मिश्रित शिक्षण, विभेदित शिक्षण (विभेदित निर्देश) और पीयर असेसमेंट को शामिल किया गया है। यह नवाचार विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, सहयोग और गहन अधिगम को बढ़ावा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें