देहरियाँ गाँव में नुक़सान का जायज़ा लेते विधायक पवन काजल । स्रोत: जागरूक पाठक
कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक पवन काजल ने वीरवार को देहरियां गांव का दौरा किया। समीरपुर खास के देहरियां में बलणू नाले का पानी उफान पर होने से रास्तों और कई घरों को नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने विधायक से कहा कि बरसात से रास्तों के साथ कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके लिए उन्होंने राहत की गुहार लगाई। विधायक पवन काजल ने कहा कि पिछली बरसात में भी आधा दर्जन घरों की सुरक्षा लिए उन्होंने 10 लाख रुपये की सुरक्षा दीवार लगवाई थी। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही रास्तों की मरम्मत का काम शुरू करवाया जाएगा। संवाद