फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक पठानिया ने सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 11 Nov 2023 07:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी के मोबा, लंगा, पलून, पलोथा, सुक्खूघाट, चमियारा और डुल्ली क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि शाहपुर के खूबसूरत धारकंडी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर और नई सुविधाएं जोड़कर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने सुखूघाट में एक आधुनिक आंगनबाड़ी और पलोथा में एक पंचायत भवन बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास सुदूरवर्ती क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का होगा। उन्होंने कहा कि चानूघट से सुखूघाट और चमियारा से सुखूघाट तक चार किलोमीटर सड़क का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि नोली, बारलेह, चानूघट, लंगा, पलून और पलोथा सुखुघाट को जोड़ने वाली सड़क के लिए वन विभाग से मंजूरी जल्द मिले। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत के लिए विधायक निधि से दो लाख देने और लंगा में पार्क में बच्चों के लिए जॉय राइड जोड़ने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पालून में युवाओं के लिए मैदान बनवाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें