फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परौर में जसदीप सिंह गिल से मिले विधायक परमार

Mon, 05 Oct 2026 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जसदीप सिंह गिल से मुलाकात करते हुए विधायक विपिन सिंह परमार व उनकी पत्नीस्त्रोत संगठन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा नेता विपिन सिंह परमार ने परौर पहुंचे डेरा ब्यास के प्रमुख जसदीप सिंह गिल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताते हुए प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। विपिन सिंह परमार ने कहा कि मानवता, सेवा, प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक उत्थान का संदेश समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। ऐसे पावन स्थलों पर पहुंचकर न केवल मन को आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा, सकारात्मक दिशा और प्रेरणा भी प्राप्त होती है। इस अवसर पर उनकी पत्नी शर्मिला परमार भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें