फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रप्पड़ में विधायक मलेंद्र राजन ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन
चरोड़, वार्ड नंबर 4 में 1.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जीप योग्य सड़क, 2 लाख की लागत से प्
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने मंगलवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रप्पड़ में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इंदौरा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह जनसमस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर योजनाओं को साकार रूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने ग्राम चरोड़ के वार्ड-4 में 1.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जीप योग्य सड़क, दो लाख की लागत से प्रस्तावित रास्ता एवं पुलिया निर्माण कार्य और तीन लाख रुपये की लागत से अन्य एक रास्ता एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त वार्ड-5 में एक लाख की लागत से सुरक्षा दीवार एवं रास्ता निर्माण कार्य और वार्ड-3 में भूमि संरक्षण हेतु 1.50 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी। विधायक ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाने के निर्देश दिए। इससे उपरांत विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को इनके समाधान को उचित दिशा-निर्देश दिए। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें