फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उतराला में विधायक किशोरी लाल ने औषधीय पौधे बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत माधोनगर के उतराला में आयुष ग्राम परियोजना के अंतर्गत आयुष मेले का आयोजन किया गया। विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर आयुष विभाग की पत्रिका आयुर्वेद संक्षिप्त परिचय का विमोचन किया। साथ ही लोगों को औषधीय पौधे भी वितरित किए।विधायक ने कहा कि आयुर्वेद और योग भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां हैं, जिन्हें अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गर्भ संस्कार, स्वर्ण प्राशन, संक्रामक रोगों से बचाव और आयुर्वेदिक आहार की जानकारी दी। मेले में लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों के महत्व की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें