शाहपुर के डिब्बा स्थित लोक गायक के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी शिल्पा को रिडकमार ग्राम पंचायत का
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने डिब्बा स्थित हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक इशांत भारद्वाज के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी शिल्पा को रिड़कमार ग्राम पंचायत का प्रधान निर्वाचित होने पर बधाई दी। विधायक ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद