फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घिरथोली ओबीसी भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
घिरथोली में ओबीसी भवन का लोकार्पण करते किशोरी लाल।जागरूक पाठक।
विज्ञापन
घिरथोली ओबीसी भवन का विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

पेयजल के लिए किया जाएगा ओवरहेड टैंक का निर्माण : किशोरी लाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर पंचायत के घिरथोली में विधायक किशोरी लाल ने नवनिर्मित ओबीसी भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल इनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय के लिए यह भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनकल्याण से जुड़ी पहलों के संचालन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को घिरथोली में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर ओवरहेड टैंक का निर्माण किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गांव की सड़क के मरम्मत कार्य को तुरंत शुरू करने और ओबीसी भवन की ऊपरी मंजिल के निर्माण के लिए शीघ्र विस्तृत अनुमान तैयार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घिरथोली सहित समूचे बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक आधारभूत ढांचे के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें