शाहपुर (कांगड़ा)। दरगेला और चड़ी स्कूलों में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुए। कार्यक्रमों में उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि रहे। चड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। मुख्यातिथि ने शिक्षा, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही विधायक ने लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चड़ी के वार्षिक समारोह में भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विपुल पुंज, जल शक्ति विभाग से रज्जाक, निर्मला चौहान, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।