जालग (कांगड़ा)। कोसरी पंचायत के वार्ड-1 देहरु में शरारती तत्वों ने बुधवार देर रात स्कूल के पुराने भवन के समीप बस स्टॉप पर दो बेंचों में से एक को उखाड़कर करीब 150 मीटर दूर फेंक दिया। लोग सुबह जब घरों से बाहर निकले तो एक बेंच गायब था। तलाश करने पर करीब 150 मीटर दूर मिला। सूचना मिलने पर कोसरी पंचायत प्रधान मंजू देवी, उपप्रधान विनोद टंडन और वार्ड पंच गायत्री देवी ने स्थिति का जायजा लिया। देहरु वार्ड के पूर्व वार्ड सदस्य चंद्रशेखर, पूर्व सूबेदार राजमल, सुरेश, अशोक कुमार, बिहारी लाल, दलबीर सिंह आदि ने शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रधान मंजू देवी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को देकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। संवाद