कांगड़ा। श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा के माध्यम से मिंजर बनेर खड्ड (बाणगंगा) में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष नीशु मोंगरा, एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग, तहसीलदार प्रकाश चंद, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमाकांत, इशांत चौधरी, विजय सहगल और मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मौजूद रहे। सावन के पहले मंगलवार को माता की पिंडी पर बांधी जाने वाली मिंजर एक सप्ताह बाद परंपरा के अनुसार विसर्जित की जाती है। इसे इंद्रदेव को समर्पित माना जाता है जिससे क्षेत्र में सुख-समृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की कामना की जाती है। संवाद