जमानाबाद मिंजर मेले के शुभारंभ पर एसडीएम डा. अंजली गर्ग को सम्मानित करते मेला कमेटी सदस्य। स्रो
कांगड़ा। जमानाबाद में सोमवार को सात दिवसीय मिंजर मेला शुरू हुआ। कांगड़ा की एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने शुभारंभ किया। जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले के पहले दिन हाॅकी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में 12 टीमें भाग ले रही हैं। मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 31 जुलाई और पहली अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अशोक काकू, हरजीत सिंह, विपिन पॉल, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, मस्त राम, हरि सिंह, प्रमोद सिंह, फौजा सिंह कोटि, जांबा कोटि, रेखा देवी, सुमना देवी, इंदिरा देवी, कल्पना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद