फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंत्री-विधायक ने फतेहपुर में सुनीं समस्याएं

Sat, 24 Oct 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर में विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और विधायक भवानी सिंह
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। शुक्रवार को फतेहपुर के आंबेडकर भवन में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। मंत्री के तय समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचने के कारण लोगों और अधिकारियों को इंतजार करना पड़ा।कार्यक्रम में लोगों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याएं और मांगें रखीं। कृषि मंत्री और विधायक ने विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने पारंपरिक खाद्य पदार्थों, स्थानीय उत्पादों और महिला समूहों की ओर से तैयार व्यंजनों की जानकारी ली। दोनों ने रागी से बने मोमोज का स्वाद चखकर सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें