फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ब्यास के किनारे छिपाकर रखी खनन सामग्री बरामद, टिपर का चालान

Fri, 21 Aug 2026 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। ब्यास नदी के किनारे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने वीरवार को चंबी पुल, हलेड़, संघोल खड्ड और हारसी पत्तन के आसपास छापेमारी की। इस दौरान घास और झाड़ियों में छिपाकर रखी रेत, बजरी और पत्थर बरामद किए गए। एसडीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर नदी के किनारे दुर्गम स्थानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान खनन सामग्री ढो रहे एक टिपर का भी चालान किया गया। एसडीएम ने बताया कि टिपर के पास डब्ल्यू फॉर्म नहीं था। बरामद सामग्री को जब्त करने और उसकी मात्रा का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश खनन विभाग को दिए गए हैं, ताकि नियमानुसार इसकी नीलामी की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें