धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कचहरी चौक के समीप मंगलवार शाम को प्रवासी आपस में भिड़ गए। प्रवासियों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई जो कि मारपीट में बदल गई। सड़क में इन प्रवासियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। इस दौरान कुछ समय के लिए जाम की भी स्थिति बनी। सड़क पर प्रवासियों की मारपीट की इस घटना से वाहनों की चपेट में आने से भी कुछ प्रवासी बच गए। हालांकि दुकानदारों ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद