फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पांव फिसलने से कुएं में गिरा अधेड़, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत रविवार को एक व्यक्ति की कुएं में पांव फिसलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र स्व. सुभाष चंद, उम्र 53 वर्ष, निवासी लाहसन कोहाला के रूप में हुई। विजय कुमार रविवार को घर के नजदीकी कुएं पर पानी लेने गया था कि अचानक ही वहां उसका पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की ओर से व्यक्ति को कुएं से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विजय कुमार के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए और शव को आगामी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें