नूरपुर (कांगड़ा)। डाॅ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी नूरपुर की कार्यकारिणी की विशेष बैठक बौड़ स्थित वाटिका होटल में प्रधान सुरिंद्र सिंह नांगल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 14 अप्रैल को राणा फार्म बौड़ में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही निशुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सत्र 2025 में 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लेने वाले मेधावी छात्रों के अलावा एनआईटी और आईआईटी जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों में चयनित छात्रों को बेस्ट स्टूडेंट्स अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान श्री गुरु रविदास महासभा कांगड़ा के जिलाध्यक्ष केसी दयोल, नूरपुर इकाई के प्रधान हरबंस सिंह नांगला और सरकारी कर्मचारी संघ के प्रधान पुरुषोत्तम लाल मौजूद रहे। संवाद