फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: यात्रा रोकने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
इंदौरा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा मंडल के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा को रोकने पर भाजपा मंडल इंदौरा ने एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें यात्रा को रोकने संबंधी कारण पूछा गया है। वहीं भाजपा मंडल इंदौरा के अध्यक्ष बलवान ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दबाव के कारण ही यात्रा को रोका गया है। कहा कि यह एक तुच्छ राजनीति है। अगर ऐसा दोबारा किया जाता है तो भाजपा मंडल एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा। मंडल के महामंत्री हरदीप जसरोटिया ने कहा कि सरकार का ऐसा घिनौना कार्य बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। यह यात्रा आम जनता को सरकार की स्कीमों के बारे में बताने के लिए है। इसमें मोदी की 20 गारंटियों की बात कही गई है लेकिन हिमाचल की सरकार को शायद यह बात हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें