फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में 18 दिसंबर को सरकार के खिलाफ गरजेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के विरोध में जिला भाजपा 18 दिसंबर को धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालेगी। रैली की अगुवाई हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। रैली के सफल आयोजन के लिए प्रभारी कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में वीरवार को कांगड़ा में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक, भाजपा प्रत्याशियों, संगठनात्मक जिला कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर और देहरा से अध्यक्ष और महासचिव विशेष तौर पर उपस्थित रहे। परमार ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधानसभा में प्रदेश सरकार की ओर से लिए जन विरोधी फैसलों के विरुद्ध जमकर आवाज उठाएगी। पार्टी के राज्य महासचिव त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के साथ प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में सौतेला व्यवहार किया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार लोग आक्रोश रैली में भाग लेने धर्मशाला जाएंगे। बैठक में पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, राजपाल, पूर्व विधायक रीता धीमान, अरुण मेहरा कूका, मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, राकेश चौधरी, सचिन शर्मा, रवि दत्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें