ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के पूर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंधिया ने बताया कि 16 नवंबर को गुप्त गंगा, कांगड़ा में संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में तीन नवंबर को विभाग के सचिव एवं निदेशक के साथ कर्मचारी संघ की हुई वार्ता के बारे में सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही संघ की आगामी गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।संवाद