मटाैर में आयाेजित ध्यान शिविर व प्रार्थना सभा में उपस्थित लाेग। स्त्राेत- संवाद।
कांगड़ा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान कि ओर से मटौर में रविवार काे विश्व शांति और राष्ट्र हित के लिए ध्यान शिविर व प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें लगभग 200 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी हरिशानंद ने कहा आज समय है कि हम सभी को राष्ट्रहित एवं विश्व शांति के लिए नियमित ध्यान साधना करते रहना चाहिए, ताकि हमारे सैन्य बल को अदम्य शक्ति और साहस की ऊर्जा मिल सके। ध्यान के माध्यम से ही व्यक्ति की सोच नकारात्मकता से सकारात्मक हो जाती हैं। जिस प्रकार से आपको सरकार की ओर से निर्देश मिलते हैं, आप उनका पालन अच्छे से करें, ताकि भौतिक व्यवस्था भी बनी रहे। कार्यक्रम के अंत में महात्मा मनप्रीत और सुनील ने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना का गायन किया।
मटाैर में आयाेजित ध्यान शिविर व प्रार्थना सभा में उपस्थित लाेग। स्त्राेत- संवाद।