फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मेडिकल में चोट की पुष्टि, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रानीताल के तहत निकटवर्ती गांव गढ़ में एक व्यक्ति से हुई मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला पिछले माह 16 जनवरी का है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कुमार निवासी गढ़ बनखंडी के साथ उसके पड़ोसी अशोक और महेश ने मारपीट की थी। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल करवाया था। इस मामले में चिकित्सीय राय मांगी गई थी और रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को गंभीर चोट होने की पुष्टि हुई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें