फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर अस्पताल में मिस्त्री ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा(कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा में सिविल अस्पताल नूरपुर के एमओ ने सूचना दी कि राकेश कुमार (55 वर्ष), पुत्र जगदीश चंद, गांव इंदौरा के परिजन इलाज के लिए बेहोशी की हालत में उसे सिविल अस्पताल नूरपुर ले आए थे। लेकिन उसकी मौत हो गई है। एमओ नूरपुर ने बताया की जांच के दौरान पता चला कि इसकी मौत नशीली दवाई के सेवन से हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर राजेश कुमार के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक नहीं जताया है। मृतक पेशे से मिस्त्री का कारोबार करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ कर चला गया है। पुलिस थाना इंदौरा में 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें