ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय मझीण में बुधवार को प्राचार्य डॉ. सारिका की अध्यक्षता में अभिभावक प्राध्यापक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित की गई। चुनाव में माया देवी को प्रधान, वनिता को उपप्रधान, डॉ. मुक्तामणि को सेक्रेटरी, सुभद्रा देवी को सहसचिव तथा चंचला देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रीना कुमारी, मीना कुमारी, रेशमा देवी, बिहारी लाल, सुनील कुमार, देसराज, डॉ. सुरजीत और प्रो. मोहिनी को नियुक्त किया गया। संवाद