बीड़ में माता किरपा सुंदरी होली मेले का रिबन काटकर शुभारंभ करते हुए संतोष पॉल। संवाद
बीड़ (कांगड़ा)। माता कृपा सुंदरी होली मेला बीड़ का शुभारंभ झंडा रस्म और शोभायात्रा के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ। मेला कमेटी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि परंपरा अनुसार मेले का शुभारंभ होली के तीन दिन बाद हो रहा है। गांव की ही एक बुजुर्ग संतोष पॉल पत्नी स्व. शक्ति पॉल ने इस मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और कुश्ती स्थल पर पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्थानीय टी फैक्ट्री के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। मेले में 9 मार्च को मुख्य दंगल का आयोजन होगा, जबकि 10 मार्च को मेले का समापन होगा। वहीं, 9 मार्च तक सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा। 7 मार्च को धीरज शर्मा और जोनी ठाकुर, 8 मार्च को ईशांत भारद्वाज और 9 मार्च को काकू राम ठाकुर मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी तरजीह दी जाएगी। इस मौके पर शशि पाल, राजकुमार अबरोल, गोपाल अबरोल और रणवीर ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद