फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला-ज्वालामुखी में सुहागिनों ने मंदिरों में किया भजन-कीर्तन

Mon, 21 Oct 2024 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में महिलाओं ने रविवार को दिनभर भूखा प्यासा रह कर अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचाैथ का व्रत रखा। इस दाैरान महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन किया। धर्मशाला के कोतवाली में स्थित दुर्गा माता मंदिर में महिलाओं ने शाम को इकट्ठा होकर भजनों पर नाचीं और व्रत को लेकर काफी उत्साह दिखा। इस दौरान महिलाओं ने करवाचौथ कथा संग पूजा-अर्चना और आपस में थालियां बांटी। करवाचौथ व्रत के लिए एक अलग ही नूर महिलाओं में दिखाई दिया।
विज्ञापन


वहीं, ज्वालामुखी मंदिर में भी सुहागिनों ने पूजा अर्चना व भजन कीर्तन किया गया। महिलाओं ने पूजा कर अपने सुहाग की दीर्घायु, परिवार में कुशल मंगल की कामनाओं के साथ पूजा-अर्चना की तथा अमर सुहाग की प्रार्थना की।

करवा चौथ का पर्व सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए होता है। करवे में भर कर मीठा सामान देने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और करवे में अन्न भरकर देने से धनधान्य की वृद्धि होती है। इस दिन गणेश महाराज और चौथ माता का पूजन पति की दीर्घ आयु के लिए होता है। निराहार और निर्जल रहने वाली महिलाओं को व्रत का सौ गुणा फल ज्यादा मिलता है।
विज्ञापन

- पंडित संजय शर्मा, ज्वालामुखी गुम्मर

पहली बार व्रत रखकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। अपने पति की दीर्घ आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखना सौभाग्य की बात है। - चारु रैना, कोतवाली।

धर्मशाला में आकर पहली बार व्रत रख रही हूं। करवाचौथ के लिए हर साल उत्साह तो होता ही है, लेकिन धर्मशाला के लोगों के साथ घुल-मिलकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। -सरोजनी, सियुंता
विज्ञापन


महिलाओं में करवाचौथ के लिए काफी उत्साह रहता है। रात को चांद के साथ पति की पूजा कर व्रत को पूरा किया।
-डॉ. वसुधा नरयाल

अपने पति की लंबी आयु के लिए पहली बार व्रत रखा है। इसकी खुशी कुछ अलग ही रही। - कोशिकी शर्मा, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें