ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश से कई ग्रामीणों की गोशालाएं धराशायी हो गईं। बारिश से सुधंगल के मलकीत सिंह पुत्र मंजरी राम की गोशाला ढह गई। वहीं, गांव लूथान, पंचायत लूथान, वार्ड नंबर 4, डाकखाना सुधंगल के महेंद्र सिंह पुत्र हरभजन सिंह और गांव हटली, डाकखाना गुम्मर के पवन कुमार पुत्र दीनानाथ की गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। फिलहाल, नुकसान का सही आकलन होना बाकी है। प्रशासन की ओर से पटवारी मौके पर जाएंगे, जिसके बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी गहरा असर डाला है।