फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंटर जोनल भारोत्तोलन लीग में मानवी ने जीता कांस्य

विज्ञापन
मानवी मिश्रा, ​खिलाड़ी कांस्य विजेता
विज्ञापन
धर्मशाला। ओडिशा के बहरामपुर में चल रही इंटर जोनल भारोत्तोलन महिला लीग में हिमाचल की मानवी मिश्रा ने कांस्य पदक जीता है। मानवी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। कांगड़ा के नगरोटा बगवां की रहने वाली मानवी दसवीं की छात्रा है। मानवी ने दो वर्ष पूर्व भारोत्तोलन में हाथ आजमाने शुरू किए थे। कोच शेरू सिंह से प्रशिक्षण लेने के बाद दो सालों में ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर लिया। अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रदीप कुमार शर्मा और राज कुमार जम्वाल ने कहा कि मानवी ने छोटी से उम्र में जोनल प्रतियोगिता में पदक हासिल कर दिखा दिया है कि वह भविष्य में बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें