फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मानसी रही प्रथम, रोहित दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां कॉलेज में कॉमर्स सोसायटी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से इंटर-जनरेशनल बॉन्डिंग विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौान भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय और अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली तोमर के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम मुनीश शर्मा रहे। कार्यक्रम में 80 वर्षीय सीनियर सिटीजन रत्नी देवी ने गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, एमकॉम की छात्रा नीतिका ने नशे के दुष्प्रभाव पर पहाड़ी भाषा में गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर पीटीए प्रधान सुनील कुमार जोनू सहित प्रो. सलिल सागर, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. राजीव कुमार और डॉ. माधवी पराशर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें