फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मनोज कुमार बने नगरोटा बगवां कॉलेज पीटीए के प्रधान

Wed, 30 Sep 2026 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में पीटीए की बैठक हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनोज कुमार को प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी में ज्योति चौधरी को उपप्रधान, डॉ. राजीव कुमार को सचिव, अंजना देवी को संयुक्त सचिव और डॉ. सोनिका को अंकेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। दर्शना देवी व डॉ. निधि शर्मा को नामित सदस्य चुना गया है। इसके अलावा निशा देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, नीतू गोस्वामी, सोनू नंदा, शिवरात देवी, किरणमाला, सुदर्शन कुमारी, हेमलता और अंजू बाला बतौर सदस्य शामिल की गईं। बैठक में प्रो. संजय शर्मा, प्रो. सलिल सागर, प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. निपुनिका राणा, प्रो. शिखा, प्रो. सीमा, डॉ. मनीष शर्मा और डॉ. ऋषि दिलवारिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें