फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मन्नत पावा ने जीता सिल्वर मेडल

Thu, 08 Oct 2026 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज जवाली की छात्रा मन्नत पावा ने बुधवार को गवर्नमेंट कॉलेज नादौन में हिमाचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने मन्नत पावा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन ने कहा मन्नत की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। प्रतियोगिता में कॉलेज की ओर से दल प्रभारी डॉ. मधु बाला और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. सनोज कुमार ने मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें