कांगडा में इनरबहील क्लब की नई अध्यक्ष मनीषा कोहली अन्य सदस्यों के साथ। संस्था
कांगड़ा। इनरव्हील क्लब ऑफ कांगड़ा की सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह में क्लब की जिला संपादक अंजना मनकोटिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। मनीषा कोहली ने अन्य पदाधिकारियों के साथ क्लब की अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर क्लब ने एक स्थायी सेवा परियोजना की भी शुरुआत की। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर एक बच्ची को मासिक आवागमन खर्च के लिए 500 रुपये की पहली किस्त का चेक सौंपा गया। समारोह में क्लब की 26 सदस्य मौजूद रहीं। संवाद