पालमपुर (कांगड़ा)। नीलकंठ युवा क्लब की ओर से आयोजित अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंडी की टीम ने बैजनाथ को हराकर खिताब अपने नाम किया। युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। समापन समारोह में पुरानी पालम पंचायत के प्रधान मनबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलता है। क्लब के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। संवाद