ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा में मोहम्मद दीन पुत्र मौसल दीन गांव चचूल डाकघर सनवाल, तहसील चूराह चंबा ने अपने पिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। मोहम्मद दीन पुत्र मौसलदीन ने बताया कि भेड़-बकरियां को चराने के लिए सहौड़ा गांव के जंगलों में डेरा लगाकर रह रहे थे। पांच जनवरी की रात को सब सो गए। सुबह उठकर देखा तो पिता मौसलदीन बिस्तर पर नहीं थे। पिता को दो-तीन दिन जंगल में ढूंढते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।