फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंच न मिलने पर ममता ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
ममता भारद्वाज
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राज्य स्तरीय मेले में कार्यक्रम का अवसर न मिलने पर स्थानीय गायिका ममता भारद्वाज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर प्रशासन का धन्यवाद, लेकिन शायद प्रशासन के पास स्थानीय कलाकारों के लिए समय नहीं था। ममता भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर देश के चर्चित संगीत मंच सारेगामापा तक का सफर तय किया और फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन इसके बावजूद अपने ही प्रदेश में मंच न मिलना निराशाजनक है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर हिमाचल में महिला गायिकाएं हमेशा पीछे क्यों रह जाती हैं। राज्यस्तरीय आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को अवसर न मिलना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि वह हार मानने वाली नहीं हैं और अपनी मेहनत और आवाज के दम पर एक दिन अपनी पहचान जरूर बनाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें