फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं : वकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। कांग्रेस प्रभारी वकार रसूल ने विश्राम गृह फतेहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में स्थानीय मुद्दों, पार्टी की आगामी रणनीति और गांव स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा हुई। वकार रसूल ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों के समाधान का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-वार्ड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहें, जिससे आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिले। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा, पूर्व यूथ अध्यक्ष जगदीप पठानिया, विवेक पधेड़िया, निर्मल सिंह, बीडीसी हरपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें