फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में आपदाओं से निपटने के लिए करें पुख्ता प्रबंध : एसडीएम

Tue, 10 Jun 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए की तैयारियों को लेकर एसडीएम नेत्रा मेती की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने सभी विभागों समयबद्ध आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे और संबंधित नोडल अधिकारियों की सूची उनके मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बरसात के मौसम में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का भी स्वास्थ्य संस्थानों में वितरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को मानसून के दौरान अवरुद्ध सड़कों को पुन बहाल करने के लिए चयनित स्थानों पर्याप्त मशीनरी और आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी लोकेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी पालमपुर भानु प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार पालमपुर अमृतपाल सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें