जालग (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के महाराज नगर (दबाटा) में मां आशापुरी मेला पारंपरिक झंडा रस्म के साथ आरंभ हुआ। मेला कमेटी के प्रधान कुलवंत शर्मा, उपप्रधान संजीव और अन्य सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर शुरुआत की। 6 और 7 अप्रैल को मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, महिला कार्यक्रमों के साथ दंगल मुख्य आकर्षण रहेगा। इस मौके पर सचिव ओम प्रकाश वर्मा, कमल, प्रवीण, करतार सिंह, विनोद कुमार, कश्मीर सिंह, अशोक कटोच, मोहिंदर, कृष्ण, बर्फी राम आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद