कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। मंदिर को नवरात्र के दौरान रंग- बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पुजारी अनुपम शर्मा ने बताया कि यह सारा कार्य लुधियाणा के यजमान की तरफ से करवाया जा रहा है। चैत्र नवरात्र से पूर्व मंदिर में रंग-बिरंगी लाइटें लगा दी गई हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से प्रबंध किए गए हैं। संवाद