फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुल के ढीले पड़े नट-बोल्ट, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Oct 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मटौर स्थित लोहे के पुल की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए अधिवक्ताओं ने प्रशासन से तुरंत सुध लेने की मांग उठाई है। पुल के नट-बोल्ट ढीले होने और कई के अपनी जगह से निकल जाने के कारण पैदा हुए खतरे को लेकर कांगड़ा के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कांगड़ा को शिकायत पत्र सौंपा। अधिवक्ता सौरभ कौंडल ने बताया कि मटौर लोहे के पुल के कई नट-बोल्ट पूरी तरह ढीले पड़ चुके हैं, जबकि कुछ अपनी जगह से बाहर निकल आए हैं। इससे पुल से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया है कि लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम को तुरंत मौके पर भेजकर पुल का गहन निरीक्षण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं होता, तब तक पुल पर वाहनों की आवाजाही को एहतियातन रोका जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें