फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ-पपरोला में रोजाना लग रहा लंबा जाम

विज्ञापन
बैजनाथ बाजार में देर शाम को लगा जाम। संवाद।
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला के बाजारों में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जाम की यह समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण कर रही है। शनिवार को वीकेंड पर पूर्वाह्न 11 से लेकर देर शाम 8 बजे तक दोनों बाजारों में वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। दोपहर बाद थाना प्रभारी यादेश ठाकुर अपने दल के साथ दोनों बाजारों में जाम से निपटने के लिए डटे रहे। पर्यटक वाहनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। दोपहर को सभी वाहनों को तीन किलोमीटर लंबे दोनों बाजारों को पार करने में एक घंटे से भी अधिक समय लगा। दिल्ली से आए पंकज, रमन, चंडीगढ़ के मंदीप, जीत सिंह और रमेश का कहना था कि प्रदेश सरकार को पर्यटकों की सुविधा के लिए छोटे बाजारों से बाईपास की सुविधा देनी चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैजनाथ-पपरोला के लिए प्रस्तावित बाईपास का कार्य प्राथमिकता पर होना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें