फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 240 सहकारी सभाओं में भी खुलेंगे लोक मित्र केंद्र

Tue, 24 Sep 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता हो एक छत के नीचे हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उन प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में भी लोक मित्र केंद्र खुलने जा रहे हैं। ये केंद्र जिले में 240 सोसायटियों में खोले जाएंगे, जहां पूर्व में इनकी सुविधा नहीं मिल पाई थी। लोक मित्र केंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को अब हर सुविधा आधुनिकरण के साथ एक ही छत के नीचे हर सुविधा मिल पाएगी और ग्रामीण लोगों को सरकारी कामकाज को निपटाने के लिए शहरों के चक्कर और इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सहकारी समितियों की ओर से लोगों को अपने ही गांव और घर के समीप ही यह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग की जिले में चल रही 606 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में 366 का पंजीकरण सीएससी के लिए हो चुका है। सहकारिता मंत्रालय से तैयार नियमों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सहकारी समितियों को आर्थिक तौर पर सशक्त किया जा रहा है। गांव में कृषि ऋण सहकारी समिति की ओर से किसी एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा जाएगा, व्यक्ति को सोसायटी की ओर से वेतन दिया जाएगा। जिससे सोसाइटी के विकास के साथ साथ युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। जिला कांगड़ा में सहकारिता विभाग ने डिजिटल युग में सहकारी समितियों को सशक्त बनाने की मुहिम तेज कर दी है। जिले में कुल 606 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में 366 समितियों में लोक मित्र केंद्र खुल चुके हैं। जबकि 240 सोसायटियों में अभी तक लोक मित्र केंद्र नहीं खुले हैं। जिला कांगड़ा चार सर्किलों में विभाजित है, जो देहरा, धर्मशाला, नूरपुर, पालमपुर है। देहरा सर्किल में 96 कॉमन सर्विस सेंटर, धर्मशाला में 90 केंद्र, नूरपुर में 50 केंद्र और पालमपुर में 130 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जिन भी सर्किल में जो प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों ने सीएससी के लिए पंजीकरण नहीं किया है, उन्हें निर्देश जारी किए गए है कि जल्द ही सीएससी के लिए पंजीकरण करें।


प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) बनाए जा रहे हैं। सीएससी बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को शहरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। जिला कांगड़ा में 606 कृषि ऋण सहकारी समितियां है, जिसमें से 366 सोसायटियों में लोक मित्र केंद्र खुल चुके हैं और अन्य बाकियों को भी जल्द खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार, सहायक पंजीयक , हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें