फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला व्यापार मंडल के सहयोग मे उतरे स्थानीय विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में लगातार आयोजित किए जा रहे ट्रेड फेयर का धर्मशाला के विभिन्न व्यापार मंडलों की ओर से विरोध किया जा रहा है। इस विरोध के चलते अब धर्मशाला के स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा भी कारोबारियों के समर्थन में उतर आए हैं। सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी वीडियो के जरिये कहा कि हाल ही में पुलिस मैदान में आयोजित मेला काफी लंबा चला और इसके बाद अब एक और मेला लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में लगातार आयोजित होने वाले मेले लोकल कारोबारियों का हक छीन रहे हैं। शहर के ऐसे कई मैदान हैं जो युवाओं को केवल खेलने के लिए बनाए गए हैं। दाड़ी मैदान में भी केवल एक ही मेला धुम्मूशाह आयोजित किया जाना चाहिए लेकिन उससे पहले ट्रेड फेयर लगाने की तैयारी हो रही है जो गलत है। यदि लगातार ट्रेड फेयर ही चलते रहेंगे तो स्थानीय व्यापारी कहां जाएंगे। उन्होंने प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि यदि ट्रेड फेयर बंद नहीं हुए तो जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें